वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी फालूदा की परतों के लिए विशेष
सामग्री:-
2 कप ठंडा दूध,
2 बड़े चम्मच तुलसी / सब्जा बीज,
2 बड़े चम्मच गुलाब का सिरप,
1 कप उबाल कर रखी गई फालूदा सेंवई,
1 कप ताजा आम का गूदा,
1 कप फ्रेश कटे आम के कुछेक पीसेस 3 स्कूप वेनिला आइसक्रीम,
2 बड़े चम्मच शकर (या अपनी आवश्यकतानुसार)
डेकोरेशन के लिए सामग्री:-
2 बड़े चम्मच कटे हुए मिक्स मेवे (जैसे बादाम,
काजू, पिस्ता आदि। 5-6 केसर के लच्छे सजावट हेतु गुलाब की पंखुड़ियां फालूदा बेस और आइसक्रीम तैयार करने की
विधि:-
सबसे पहले फालूदा सेंवई को अच्छी नरम होने तक उबालकर उसका पानी निकाल दें और ठंडे पानी से धोकर अलग तरफ रख दें। फालूदा सेंवई यदि आपने पहले से ही उबाल कर रखी है तो अच्छी बात है। - अब सब्जा या तुलसी के बीज को तब तक पानी में भिगोए, जब तक कि वे फूल न जाएं।
आप अपने अंदाज से 15-20 मिनट तक पानी में रख सकते हैं, फिर पानी को छानकर अलग रख दें
- एक बाउल में, शकर के साथ आम का गूदा मिलाएं और ताजे आम को छोटे-छोटे पीसेस में काट लें तथा आम की परत तैयार कर लें।
- फिर फालूदा की परत तैयार करके एक सर्विंग गिलास लें, उसमें नीचे सबसे पहले 1 बड़ा चम्मच गुलाब सिरप डालें, तत्पश्चात उबले फालूदा सेव की एक परत डालकर ऊपर से 1 चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज डालकर आम के गूदे की एक परत उस पर डालें। यदि आप गिलास को पूरा ऊपर तब भरना चाहते हैं तो इसमें ऊपर से ठंडा दूध डालें,
इस समय सावधानी बरते और फिर ताजे आम के टुकड़े डाल दें। - अब फालूदा की परतों के ऊपर एक स्कूप से वेनिला आइसक्रीम रखें। और गार्निश करें।
अब इसे खूबसूरत लुक देने के लिए सजावट के तौर पर कटे मेवे, केसर के लच्छे बुरकाएं तथा गुलाब की पंखुड़ियां छिड़क दें। अब स्ट्रॉ के साथ तैयार कूल-कूल मैंगो फालूदा आइसक्रीम सर्व करें। यदि जरूरत हो तो साथ में एक चम्मच भी रख दें। लीजिए आपकी तैयार आइसक्रीम अब घर आए मेहमानों तथा परिवार के सभी सदस्यों को परोसे, आम-फालूदा की यह खास आइसक्रीम सभी को बहुत पसंद आएगी।