Latest News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी होली की शुभकामनायें, कहा- हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है

Neemuch headlines March 4, 2026, 6:59 pm Technology

योगी आदित्यनाथ ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी महोत्सव में हम समता और समरसता के पावन पर्व होली के साथ जुड़ रहे हैं, उन्होंने कहा भारत में होली का यह पर्व हम ऐसे समय में आयोजित कर रहे हैं जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति, अराजकता का वातावरण है, लेकिन, भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में आनंद, उत्साह और उमंग के साथ पर्व का आनंद ले रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें तो भारत को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना है, ‘विकसित भारत’ की संकल्पना के साथ जुड़ना है,’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है, ये तब ही होगा जब हम संगठित रहेंगे। सीएम ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 100 साल की यात्रा में चल रहा है आत्मानुशासन इस बात की प्रेरणा देता है। योगी ने कहा- होली पर होश के साथ जोश भी जरूरी है उन्होंने कहा- होली का पर्व उत्साह और उमंग का है जोश का है लेकिन इसके साथ होश भी बहुत आवश्यक है। जब हम होश खोते हैं तब उपद्रव होता है जब जोश में रहता हैं और अनुशासित रहते हैं तो ये उत्साह ये उमंग कई गुना बढ़ता है। उत्साह उत्सव में बदल जाता है और ये होली का पर्व उसी उत्सव में बदलना चाहिए।

Related Post