Latest News

भोपाल में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा ‘प्रेम और सद्भाव की परंपरा बनाए रखें’

Neemuch headlines March 4, 2026, 6:56 pm Technology

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और देशवासियों को आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सदियों से होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार रहा है। यहां सारे भेदभाव दूर करके लोग एक-दूसरे से मिलते हैं और हमें इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को रंग लगाकर और मुँह मीठा कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, मेल-मिलाप और सामाजिक एकता का प्रतीक है। रंगों के त्योहार होली आज राजधानी भोपाल में भी पूरे उमंग के साथ मनाया गया। शहर में जगह-जगह होली समारोह, रंगोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोग एक-दूसरे पर गुलाल और अबीर उड़ाते नजर आए, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसकी धूम रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का उत्सव मनाया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और मंगलकामनाएं दीं। प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया दिग्विजय सिंह ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि ये पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आए। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सदियों से होली का त्योहार प्रेम सद्भाव भाईचारे की मिसाल रहा है। इस दिन सारे भेदभाव वैमनस्यता दूर कर लोग एक दूसरे से मिलते हैं। ये हमारे लिए ऐसा त्योहार है जिसमें हर जगह प्रेम सद्भाव की बात होती है। अगर कोई मतभेद भी हो तो उसे भूलाकर लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं।’ उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह समाज में मेल-मिलाप सामाजिक एकता का प्रतीक रहा है और हमें इस भाव को बनाए रखना है।

Related Post