मेष राशिफल :-
मार्च महीने का पहला सप्ताह मेष राशि वाले जातकों के लिए बीता सप्ताह से बेहतर होने की संभावना है। इस सप्ताह आपके जो भी काम रुके हुए थे उसमें गति आएगी। आपकी स्थिति में अब सुधार होगा। हालांकि यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा लेकिन फिर भी आप किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे निवेश से बचें। दस्तावेज संबंधी कार्य को समय से पूरा करें। अपने स्वास्थ्य का भी आपको इस सप्ताह ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ है। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से काम करेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से मनचाहा सहयोग प्राप्त होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय :-
प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और पूजा में श्री सुक्त का पाठ करें।
वृषभ राशिफल :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और तमाम कठिन परिस्थितियों से उबारने वाता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके लंबे समय से अटका हुआ कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का। समय आपके संबंधों की दृष्टि से भी शुभ कहा जाएगा। यदि आपकी किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ रिश्ते तनावपूर्ण बन हुए थे तो इस सप्ताह किसी मध्यस्थ की मदद से सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर चीजें पटरी पर आ जाएंगे। इस दौरान आप घरेलू ओर व्यक्तिगत मामतों में अनुकृतता का अनुभव करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करते होंगे। इस दौरान सीनियर की मदद मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सितसिते में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। सिंगल लोगों की ता ताइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो हो सकती है।
उपाय :-
प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशिफल :-
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय, धन और उर्जा का सही तरीके से प्रबंधन करके चलना होगा। तभी उनके सोचे हुए काम समय पर मनचाहे तरीके से पूरे हो पाएंगे। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि इन अवसरों को भुनाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास भी करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नतीजतन आपको अपने कामकाज में सन्तोषजनक प्रगति और परिणाम प्राप्त होगी। आर्थिक संकट से सप्ताह के उत्तरार्ध तक वह दूर हो जाएगा। आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान छात्र वर्ग को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुटुंब से जुड़ी समस्या का समाधान भी आपसी बातचीत के जरिए निकल आएगा। घर में हंसी-खुशी का माहीत पूरे सप्ताह बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या फिर किसी तीर्थ दर्शन का संयोग बन सकता है।
उपाय :-
प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशिफल :-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाता है। इस सप्ताह आप अपनी सुख सुविधा पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में परिवार संग लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय स्वजनों के साथ मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहेगा। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कर्क राशि के जातक कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यापारियों के लिए धन निवेश की दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। पूर्व में किए गये निवेश से अधिक लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी। सप्ताह के अंत में आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। छात्र वर्ग का इस हफ्ते पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। कर्क राशि के लिए माता पिता का आशीर्वाद और नेक सताह हितकर साबित होगी। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय :-
भगवान शिव की विधि विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का नित्य पाठ करें।
सिंह राशिफल :-
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहे परिणाम दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा मुनाफा होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कारोबारी गतिविधियों को नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान अचानक से कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आप अपने काम को विस्तार देने की दिशा में बड़े फेसते ले सकते है हालाकि ऐसा करते समय आपको धन और अन्य विषयों को क्तीपर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी समय अनुकूत कहा जाएगा। इस सप्ताह आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने अपने सीनियर की सराहना प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास को सराहा जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने पर आपका मन हर्षित रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार संग किसी धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। रिश्ते नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से आपको पूरा सुख सहयोग पूर्व की भांति प्राप्त होता रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को जल अर्पित करके सूर्याष्टक का पाठ करें।
कन्या राशिफल :-
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपके सामने तमाम तरह के टारगेट को समय पर पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत नोकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी व्यस्तता लिए रहने वाली है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग न मिलने से मन में तनाव बना रहेगा। इस सप्ताह आप नियम-कानूनों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपको धन एवं मानहानि उठानी पड़ सकती है। साथ ही साथ आपको अपनी वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। अपना काम निकालने के लिए आपको लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से कोई महत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होने पर आपको थोड़ा सुकून मिलेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह को इग्नोर करने की भूल न करें।
उपाय :-
प्रतिदिन गजानन को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशिफल :-
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा करियर कारोबार से लेकर निजी कार्यों तक के लिए हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित समाचार से होगी। इस दौरान तुला राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में पदोन्नति अथवा नौकरी में बदलाव की मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में अपना सर्वोत्तम देने चाहिए। इस सप्ताह आप जिस भी दिशा में प्रयास ओर परिश्रम करेंगे आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से समय आपके पक्ष में बना हुआ है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप सुख सुविधा से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। भूमि भवन और वाहन आदि का सुख आपको इस हफ्ते प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को सप्ताह के उत्तरार्ध में सीनियर की तरफ से किसी कार्य के लिए शाबासी मिल सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ आपके अच्छे कनेक्शन बनेंगे। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माता-पिता का विशेष आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय :-
स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव मंत्र का जाप नित्य करें।
वृश्चिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि के जातकों मार्च के पहले सप्ताह में कई चुनातियों का सामना करेंगे। आप किसी भी चुनौती या मुश्किल का हल निकालने का माद्दा रखते हैं। बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आपको कार्य विशेष में मनचाही सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको चीजें अपने पक्ष में आती हुई नजर आएंगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में स्थितियों में सुधार होता नजर आएगा। सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे और सीनियर का भी आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। ऐसे में नौकरी के क्षेत्र में कोई लापरवाही किए बगैर सभी काम को समय पर नियमबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करे। कार्यनिष्ठा और लगातार परिश्रम और प्रयास से आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में भी लाभ तथा प्रगति होगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से इस सप्ताह निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने शत्रुओं को पराजित करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। पत्नी से सुख सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ हंसी खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिफल :-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपका मन किसी अनिष्ट की आशंका से ग्रसित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास को मान्यता न मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा। विरोधी आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। इस पूरे सप्ताह धनु राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आने से आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान अचानक से आर्थिक संकट आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। घरेलू समस्याओं के चलते आपका करियर और कारोबार दोनों प्रभावित हो सकता है। धनु राशि के जातकों को कुसंग ओर अनैतिक कार्यों से दूर रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। धनु राशि के जातकों को लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर न करें।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशिफल :-
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्श्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपको न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पूरा सप्ताह आपाधापी भरा रहेगा। जिसके कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचने की आवश्यकता रहेगी। अन्यथा आप बेवजह कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी काम को समय से निबटाएं और नियमों का उल्लंघन करने की गलती भूल से भी न करें। इस सप्ताह मकर राशि के विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में उन्हें अपने काम बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थों का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबारी मामलों में अचानक आई बड़ी अड़चन आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग में दिखावा करने की भूल न करें।
उपाय :-
प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ राशिफल :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कदम पर किस्मत का साथ मिलने के कारण काम बड़ी आसानी के साथ मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह के प्रारंभ में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बने हुए हैं। इस दौरान सपरिवार यात्रा संभव है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। इस दौरान परिवार के वरिष्ठ सदस्य की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल आने से मन प्रसत्र रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नये साझेदार मिल सकते हैं। सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय :-
प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मीन राशिफल :-
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। इस कारण आपका जोश और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। पूरे सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते जिस भी दिशा में आप पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे, उस क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मनचाहा लाभ दिलाने वाला साबित होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस सप्ताह आप किसी बड़े कर्ज को चुकाने में भी आप कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बड़ी समस्या का समाधान निकलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़ा निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि- भवन से जुड़ा विवाद दूर करने में कामयाब रहेंगे। रिश्ते-नाते में मधुरता बनी रहेगी। आत्मीय लोगों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय :-
प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।