योगी सरकार का 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को होली का तोहफा, जानें कब और कैसे मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

Neemuch headlines February 28, 2026, 7:33 pm Technology

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली के त्योहार से ठीक पहले प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि इन सभी परिवारों को अब राज्य सरकार की ओर से होली और दीपावली पर एक-एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह ऐलान लखनऊ में आयोजित उज्ज्वला लाभार्थी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम के दौरान किया गया।

इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों परिवारों को त्योहारों के दौरान बड़ी राहत मिलेगी, जो अब बिना किसी आर्थिक बोझ के पर्व मना सकेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के अलावा है। UP में होली पर परिवहन विभाग का सख्त एक्शन प्लान, शराब पीकर गाड़ी चलाने और ओवरस्पीडिंग पर होगी कार्रवाई, जानें नए नियम केंद्र की सब्सिडी के साथ राज्य का अतिरिक्त लाभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने योजना के दोहरे लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में 9 सिलेंडर पर पहले से ही सब्सिडी मिल रही है। “प्रधानमंत्री जी 9 सिलेंडर पर तो आपको सब्सिडी दे ही रहे हैं। इसके अलावा, यूपी सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली के पहले हर परिवार में हम एक-एक भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे।” — योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सीएम ने बताया कि केंद्र की योजना के तहत जब लाभार्थी सिलेंडर रिफिल कराते हैं, तो 335.40 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में वापस आ जाती है। अब राज्य सरकार के इस कदम से होली और दीपावली पर सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे ऊर्जा की आवश्यकता भी पूरी होगी और लोगों का उत्साह भी बढ़ेगा। महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का फोकस इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा शुरू किए गए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जिक्र किया। सीएम ने कहा, “हमारी 14 साल की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है। 2100 रुपये का यह वैक्सीनेशन मात्र 300 रुपये में उपलब्ध है और हम इसे भी मुफ्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी बेटी सुरक्षित होगी तो परिवार सुरक्षित होगा।” ‘हमारे लिए 25 करोड़ की जनता ही परिवार’ अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार संवेदनशील होती है तो वह पूरे समाज के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, “पहले लोग जाति के नाम पर लड़ाते थे लेकिन काम सिर्फ अपने परिवार के लिए करते थे। उनका विकास परिवार तक ही सीमित था। हमारे लिए यूपी की 25 करोड़ जनता ही परिवार है और हम उसी की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम करते हैं।”

Related Post