नीमच। फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा 3 मार्च 26 को होने वाला चन्द्रग्रहण चन्द्रमा उदय होने से पहले दिन में 3 बजकर 21 मिनिट से प्रारम्भ हो जाएगा। ग्रहण नीमच व आसपास के जिलों में चंद्रमा उदय के समय 6 बजकर 30 मिनिट बजे बाद ही दिखाई देगा वो भी मात्र 17 मिनिट के लिए क्योंकि 6 बजकर 47 मिनिट बजे तो ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि चन्द्र ग्रहण का सूतक 3 मार्च 2026 को प्रातः सूर्य उदय 6 बजकर 55 मिनिट बजे से ही प्रभावशील होकर ग्रहण पूर्ण होने तक शाम 6 बजकर 47 मिनिट तक रहेगा। सूतक व ग्रहण काल में प्रत्यक्ष पूजा निषेध होने से मंदिरों के पट बन्द रहेंगे। जो ग्रहण पूर्ण होने के उपरान्त स्नान, पूजन, श्रृंगार उपरान्त पुनः दर्शन हेतु खुलेंगे। सूतककाल में प्रत्यक्ष पूजा, भोजन, आहार लेना उचित नहीं। बालक, वृद्ध व रोगी वह जल व आहार ले सकते है जिसमें सूतक प्रारम्भ से पहले ही कुशा (डाब) रख दी गई हो। ग्रहण व सूतककाल में मानसिक जाप, भजन करना अत्यन्त लाभदायक मान्य है।
उपरोक्त जानकारी कर्मकाण्डीय विप्र परिषद् मंत्री पं. जगदीश प्रसाद शर्मा ने दी।