नीमच ।योग-प्राणायाम से है शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वस्थता ! पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति नीमच द्वारा IKF एकेडमी नीमच के टर्फ ग्राउंड पर आयोजित 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण के आठवें दिन शिविर में श्रीमती सुचित्रा परिहार के संग उपस्थित हो योग साधना कर विधायक परिहार ने कहा है कि महर्षि पतंजलि के सिद्धांतों के योग ऋषि स्वामी रामदेव जी ने देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में पहुँचाकर इस भारतीय विधा का मान बढ़ाया है!
जिसे हमारे नीमच के योग गुरूओं ने मिलकर आगे बढ़ाते हुए यह 21 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण का वृहद आयोजन कर इतना अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे प्रशिक्षित हो कर आप सभी भाई बहन जब सह योग शिक्षक बनकर सम्पूर्ण जिले में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारे नीमच जिले में हर घर के जन जन योग प्राणायाम से स्वस्थ्य रहकर आरोग्य जीवन को प्राप्त करेंगे! आने वाले समय में निश्चित ही आप सभी योग शिक्षक बनकर स्वच्छ, स्वस्थ्य और समृद्ध भारत निर्माण के मील के पत्थर की तरह जाने जायेगें ! शिविर में प्रतिदिन योग शिक्षक पुखराज साहू द्वारा योगाभ्यास के साथ साथ प्रत्येक आसान एवं प्राणायाम द्वारा विभिन्न रोगों के लिए होने वाले लाभ से अवगत करवाया जा रहा है! शिविर के आठवें दिन उदर रोगों के निदान हेतु बैठ कर किये जाने वाले आसन व पाचन तंत्र को विकसित और सुव्यवस्थित रखने हेतु कपालभाति के साथ योगाभ्यास करवाया !
शिविर में प्रतिदिन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकारी जिला प्रभारी मनोहर लाल भारद्वाज, आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष अजय भटनागर, राजेश जायसवाल, मीना जायसवाल द्वारा उत्कृष्ट सहयोग कर शिविर में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है! शिविर में प्रतिदिन 70 से अधिक योग साधक / साधिकाओं द्वारा प्रशिक्षण लिया जा रहा है! जानकारी लाक्षाकार बालकृष्ण सोलंकी योग शिक्षक एवं संवाद प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला नीमच द्वारा प्रदान की गई !