संस्था में हुआ स्टेट कायाकल्प निरीक्षण

महेंद्र सिंह राठौड़ February 22, 2026, 7:24 pm Technology

सिंगोली। दिनांक 22/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली में डॉ हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा स्टेट कायाकल्प का निरीक्षण हुआ । उक्त निरीक्षण में डॉ॰ यजुर्वेदी ने संस्था की साफ सफाई, रिकॉर्ड्स एवं व्यवस्था को सराहा । निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक बिन्दुओं पर चर्चा करी एवं संस्था को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालन के निर्देश दिए । बता दें कि सिंगोली संस्था को पूर्व में भी तीन बार कायाकल्प अवार्ड से नवाजा जा चुका है । कायाकल्प के दौरान संस्था की साफ सफाई, उचित रिकार्ड व्यवस्था एवं सुचारू कार्य के बारे में निरीक्षण किया जाता है। उक्त निरीक्षण सीएमएचओ डॉ दिनेश प्रसाद, तत्कालीन बीएमओ डॉ मोहन मुजालदे के निर्देशन में संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ इतेश व्यास, प्रभारी महिला चिकित्सक डॉ सलोनी शर्मा व्यास, डॉ॰ लोकेश पाटीदार एवं संस्था के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Post