नाश्ते में ट्राई करें चुकंदर पनीर डोसा, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम

Neemuch headlines February 22, 2026, 7:48 am Technology

सामग्री:-

2 चुकंदर

1 कप पनीर

1 प्याज

1 टमाटर

2 हरी मिर्च

1 कप सूजी

4–5 करी पत्ते नमक स्वाद अनुसार

1 कप पानी

1 कप दही

2 बड़े चम्मच हरा धनिया

1 छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच सरसों के दाने थोड़ा सा तेल या घी

1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा चुकंदर पनीर डोसा बनाते

विधि:-

कैसे हैं सबसे पहले चुकंदर को छीलकर काट लें और मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. अब एक बाउल में सूजी, दही और चुकंदर का पेस्ट मिलाकर घोल तैयार करें और इसे लगभग 1 घंटे के लिए ढककर रख दें.

इस बीच एक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों के दाने, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें. जब तड़का चटकने लगे तो उसमें प्याज और टमाटर डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं. अब हल्दी और नमक डालें और 3–4 मिनट तक भूनें. इसके बाद मैश किया हुआ पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें. अब घोल में बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक मिलाएं.

तवा गरम करें और उस पर घोल डालकर पतला डोसा बनाएं. डोसा हल्का सुनहरा होने पर ऊपर से पनीर मिक्सर डालें, मोड़ें और दोनों तरफ से सेंक लें.

अब आपका गरम-गरम चुकंदर पनीर डोसा तैयार है जिसे आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोस सकते हैं.

Related Post