चीताखेड़ा। स्थानीय इंदिरा आवास कालोनी में स्थित आवरी माताजी दरवाजे के पास स्थित लौहार (जुणी) समाज के वरिष्ठ नवीन राज जुणी की लाड़ली बेटी व सुरेश राज की पोती तथा अभिषेक जुणी की छोटी बहन सुश्री वनीषा जुणी का लंबी बीमारी के चलते नीमच जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बुधवार शाम को 5 बजे 26 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शवयात्रा आज प्रातः 9 बजे निज निवास इंदिरा आवास कालोनी आवरी माताजी दरवाजा चीताखेड़ा के पास से निकलेगी। सुश्री वनीषा जुणी का लंबी बीमारी का ईलाज अहमदाबाद चिकित्सालय में साल भर से चल रहा था साल भर से वनीषा जुणी मौत से संघर्ष कर रही थी पर मौत के सामने बुधवार को हार गई और दुःखद निधन हो गया। सुश्री वनीषा जुणी हंसमुख, मिलनसार, सेवाभावी,मृदुभाषी, सौम्य, धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृत्ति की दृढनिश्चियी लड़की थी। वे सदैव इतनी कम उम्र में भी परोपकारी कार्यों में रुचि रखती थी,तथा सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थी।