आधी रात का सन्नाटा था..दुकानें बंद हो रही थीं तभी अचानक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वहाँ पहुँच गए। यहां वो एक गद्दी पर जा बैठे। लेकिन ये गद्दी उनके मंच के किसी धार्मिक आयोजन की नहीं बल्कि एक मिठाई की दुकान की थी। इस बार बागेश्वर धाम प्रवचन नहीं दे रहे थे बल्कि मिठाई बेचने वाले की भूमिका में थे। हँसी-मज़ाक के बीच ‘लड्डू-बर्फी-पेड़े ले लो’ की आवाज़ गूंजी और पल भर में ही सारा माहौल बदल गया। अपने अलग अंदाज़ और बेबाक व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कारण कोई प्रवचन या धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि उनका मिठाई बेचना है।
दरअसल उनका एक वीडियो अब वायलर हो रहा है जिसमें वो मिठाई बेचने नज़र आ रहे हैं। ये घटना उनके गृह जिले छतरपुर की है जब वो देर रात छत्रसाल चौक पर अचानक एक मिठाई की दुकान पर पहुँच जाते हैं। उन्हें देख वहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगती है। उसी वक्त बागेश्वर धाम मिठाई की दुकान के भीतर जाकर बैठ जाते हैं और मजाकिया अंदाज़ में लडडू-पेड़े बेचने की आवाज़ लगाने लगते हैं। अलग अंदाज़ में बागेश्वर धाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने भक्तों के साथ चुहल करते देखे जाते हैं। श्रद्धालुओं की जिज्ञासा का समाधान करते हुए वो कई बार उनसे मजाक भी करते हैं और चुटीले जवाब भी देते हैं। यही वजह है कि वो कभी चर्चाओं से बाहर नहीं होते। अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है मिठाई की दुकान पर उनका रोचक अंदाज़। पहले तो वे यहां मिठाई बेचने वाले की भूमिका में आ जाते हैं। उसके बाद वे दुकान पर स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेते भी दिखते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बेची मिठाई रविवार देर रात छतरपुर जिले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। ये वाकया है छत्रसाल चौराहे पर स्थित कंचन स्वीट्स का जहां पर दुकानदार अशोक अग्रवाल दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर ही रहे थे।
तभी वहां बागेश्वर धाम जा पहुंचे और उन्हें देख लोग इकट्ठा होने लगे। बाबा के अचानक वहां पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। कुछ ही पलों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इसके बाद बाबा दुकान के भीतर पहुंचे और दुकानदार की गद्दी पर बैठकर हल्के-फुल्के, मज़ाकिया अंदाज़ में लड्डू-पेड़े बेचने की आवाज़ लगाने लगे। बागेश्वर धाम का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘लड्डू ले लो, बर्फी ले लो, पेड़े ले लो’ की आवाज़ लगा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर भक्त उनके सहज सरल व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं।