जावद ।शहर के रामपुरा दरवाजा तिराहा पर बीते गुरुवार की दोपहर के समय एक लहसुन से भरी पिकअप ओर बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया था जिसका नीमच के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 06 फरवरी को घायल युवक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस में पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 125 (ए) बीएनएस तहत मामला पंजीकृत कर जांच में लिया।
मामले में फरियादी किशन पिता दुर्गेश बंजारा उम्र 45 साल निवासी हीराजी का खेडा थाना कनेरा राजस्थान ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 05 फरवरी 26 को वह ओर उसके जीजाजी महेन्द्र अपनी मोटरसाईकिल से सावलिया जी दर्शन करने गये थे। उसके साथ मे उसके साले जी कन्हैयालाल पिता गोरीलाल बंजारा निवासी चिरमीखेडा व उनकी पत्नी रीना बाई व उनके दोनो बच्चे भी उनकी मोटरसाईकिल क्र RJ 35 SM 2809 से जा रहे थे। सावलिया जी दर्शन कर वापस आ रहे थे आगे-आगे उसके सालेजी चल रहे थे पीछे-पीछे वह चल रहे थे तभी करीब दोपहर 3.30 बजे वह रामपुरा दरवाजा तिराहा जावद पहुंचे तभी सामने अठाना बायपास तरफ से एक पीकअप चालक अपनी पीकअप को तेज गति व लापरवाही पुर्वक चलाकर लाया ओर सामने से उसके साले कन्हैयालाल को टक्कर मार दी जिससे उसके साले जी मोटरसाईकिल समेत गिर गये जिससे उनके बाये पैर पर चोट लगी और उसकी पत्नी रीना के भी चोट लगी फिर पीकअप चालक अपनी पिकअप को छोडकर भाग गया था।
पीकअप के नं RJ 27 GE 7504 थे बाद वह 108 एंबुलेंस से उसके साले व उनकी पत्नी को शासकिय अस्पताल जावद ले गये थे वहा से उन्हे नीमच के लिये रेफर कर दिया था फिर नीमच में एक निजी अस्पताल उन्हें लेकर गये जहा उनका ईलाज चल रहा है।