देश की रक्षा मे करुंगा के भाव पैदा करना होगे - विक्रम सिंह सिसौदिया
हर हिन्दू के घर गो माता का वास हो - संत श्री रामप्रियदास जी
सिंगोलीं। विगत एक माह से विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर में चल रही तैयारियों का परिणाम आज नगर वासियों को ऐतिहासिक एवं विराट हिन्दू सम्मेलन के रुप में देखने को मिला। संघ शताब्दी वर्ष को लेकर दिनांक 28 जनवरी को नगर के गौतमालय भवन से एक विशाल शौभायात्रा निकली जिसमें 2100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। साथ ही राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत अनेक झांकियां भी शौभायात्रा में शामिल थी। हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर में जबरदस्त उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
आज निकली शौभायात्रा गौतमालय भवन से आरंभ होकर जैन मंदिर, चौधरी मोहल्ला, अहिंसा पथ, बापु बाजार, विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा, नया बस स्टैंड, होते हुए सभा स्थल पुरानी नगर पालिका के यहां पहुंची जहां एक धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी विक्रम सिंह सिसौदिया प्रांत प्रमुख धर्म जागरण, वरिष्ठ संत भड़केश्वरी पीठाधिश रामप्रियदास जी थड़ोद, मातृशक्ति के रुप में बहन साक्षी पुरोहित उपस्थित रहे। धर्म सभा की शुरुआत भारत माता ओर भगवान श्री राम की पुजा अर्चना से हुई सभा में बोलते हुए संत श्री राम प्रियदास जी ने कहा कि आज हम संघ का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।संघ ही एक मात्र ऐसा संगठन हे जो हिन्दू समाज को एक करने का काम कर रहा है। हम हिन्दू लोगों को साज़िश के तहत जातियों में बांटा जा रहा है। हमे इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा। हम सब हिन्दू हे हमे हमारी संस्कृति के अनुरूप गौ माता को पालना चाहिए तथा हमारी संतानों को गाय का दुध पिलाना चाहिए गाय के दुध हेतु हमारे घरों में गौ माता का वास होना चाहिए इस तरह अनेक महत्वपूर्ण बातें कहने के साथ ही आखरी मे कहा की हमे कुत्ता पालन संस्कृति से बचना चाहिए ओर गाय पालना चाहिए। सभा में बोलते हुए बहन साक्षी पुरोहित ने कहा कि हमे पंच परिवर्तन पर ध्यान देना होगा परिवार में सामुहिकता का भाव होना चाहिए हमे जल जंगल जमीन की रक्षा के भाव जगाना है
हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बने इसके लिए जागरूक नागरिक बनना ओर अधिकारो के साथ कर्तव्य का बोध भी होने की बात कही सभा में मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए विक्रम सिंह सिसौदिया ने कहा कि हमे गर्व है कि हम संघ के स्वंय सेवक हे आज संघ अपनी शताब्दी का महोत्सव पुरे देश में मना रहा है। हिन्दू समाज की एकता और मजबूत हो इसके लिए हमें ओर काम करना होगा। आपने बोलते हुए कहा कि हमारा हिन्दू समाज मेंढ़क की तरह है जो एक तराजू तोले नही जा सकते हैं। फिर भी सौ वर्ष पहले डाक्टर केशव राव बलीराव हेडगेवार ने हिन्दू समाज को एक करने का लक्ष्य लेकर संघ की स्थापना की। आज संघ के सफर को सौ वर्ष हो गए उसके बाद भी हमारा लक्ष्य अभी भी अधुरा है। हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी हिन्दू जब तक एक सुत्र में नही बंध जाते हमारा सफर पुरा नही होगा हिन्दू अपनी ताकत को भुल रहा है। इसका एक बहुत शानदार उदाहरण देते हुए आपने कहा की भेड़ो के झुंड में एक शेर का बच्चा शामिल हो गया धीरे-धीरे वो शेर का बच्चा भी भेड़ की तरह मिमियाने लगा एक दिन शेर की निगाह भेड़ो के झुंड पर पड़ी और अपनी संतान को पहचान लिया ओर तुरंत उस झुंड में से शेर के बच्चे को उठाया और नदी के पानी में उसको अपना मुंह दिखवाया ओर जोर से दहाड़ मारते हुए शेर ने उसे अपनी ताकत का एहसास कराया हम हिन्दू आज उसी स्थिति में है हमे हमारी ताकत को पहचानना होगा हम जब तक देश की रक्षा मे करुंगा के भाव नही लाएगे तब तक संघ का लक्ष्य अधुरा रहेगा। सभा कार्यक्रम के अंत में विराट हिन्दू सम्मेलन के नगर संयोजक निशांत जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया ओर आगे भी सहयोग की अपेक्षा की बात कही। सभा संचालन राहुल सोनी ने किया। सभा के तुरंत बाद नगर वासियों का (प्रसादी) स्नेह भोज का आयोजन गोतमालय भवन परिसर में हुआ।
शौभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया :-
आज हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर में निकली शौभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया शौभायात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश लिए भगवान के भजनों पर नाचते हुए चल रही थी।