चीताखेड़ा। धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दयनीय हालत व मनरेगा को कमजोर करने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारीयों से मिली भगत करके सूची में नाम कटवाने के लिए फार्म सात गलत तरीके से देकर थोकबंद नाम काटे गए हैं इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे चीताखेड़ा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम ग्रामीण रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग वर्षों से लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी से पूरा मार्ग छलनी होकर जगह-जगह लंबे चौड़े गहरे गड्ढों ने कब्रगाह का रुप धारण कर लिया है,जिससे आए दिन दुर्घटनाओं से वाहन चालक लहूलुहान हो रहे हैं तो वहीं फोर व्हीलर और टू-व्हीलर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वहीं जनविरोधी नीतियों के चलते सत्ता में बैठे राजनेताओं और अधिकारियों को कुंभकर्णी नींद से जगाने तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने और उसकी जगह नए कानून विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (vb-gramg) को लागू किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज 30 जनवरी ,शुक्रवार को जीरन ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है। जीरन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने बताया है कि इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, मंडी पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर,जीरन ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विनोद दक, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट, हरवार पूर्व सरपंच मोहन सिंह जाट मुख्य रूप से मार्गदर्शन करेंगे।
कहा कि मनरेगा जैसी योजना गरीब और ग्रामीण लोगों के लिए बहुत जरूरी है। इसे कमजोर करने से गांव में रोजगार कम होगा और मजदूरों ,किसानों व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, किसान और मजदूरों का खिलाफ है। कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। यह आंदोलन ग्रामीण रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन, सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर चीताखेड़ा,जीरन सेक्टर प्रमुख राकेश मेरावत,सेक्टर प्रमुख अनिल रावत घसुण्डी जागीर, सेक्टर प्रमुख लखमीचंद रावत अमावली जागीर, सेक्टर प्रमुख ओमप्रकाश जाट हरनावदा ने क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन विरोधी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें।