Latest News

मेष, सिंह और कुंभ राशि के लिए आज मंगलवार का दिन रहेगा मंगलकारी,लक्ष्मी योग से पाएंगे शुभ लाभ

Neemuch headlines January 27, 2026, 8:13 am Technology

मेष राशि :-

जातकों के लिए मंगल के मकर राशि मे गोचर करने से मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने की खुशी होगी। कार्य़क्षेत्र में दिन के पहले भाग में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग लाभदायक और मनोरंजक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको आज को लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको बजट का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि :-

आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपको किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में भी आज आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपको वाणी पर कंट्रोल रखना होगा नहीं तो अतिउत्साह की वजह से आप स्वयं का नुकसान कर सकते हैं। आपको आज किसी अचानक आने वाले काम की वजह से अपनी कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि :-

आज का दिन का पहला भाग अनुकूल रहेगा और आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे लेकिन दिन का दूसरा भाग आज मानसिक उलझन की वृद्धि करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन अधिकारीगण आज किसी न किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। संतान संबंधी विषयों को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य भी आज दिन के दूसरे भाग में नरम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल आज बना रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

कर्क राशि :-

आज मंगलवार का दिन लाभदायक रहेगा। दिन के पहले भाग में कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा जबकि दिन के दूसरे भाग में आपको आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आप आज बिजनेस में खूब लाभ पाएंगे। आप दीर्घकालीन योजना में आज धन का निवेश कर सकते है। कोई मित्र या परिचित आज आपकी मदद कर सकता है। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफलता पाएंगे। बड़े भाई से आपको सहयोग मिलेगा और आपका कोई अटका पारिवारिक काम पूरा होगा।​ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आप आज दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि :-

आज मंगलवार का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि राशि से नवम उपरांत दशम भाव में होने जा रहा है। ऐसे मं आज आपको भाग्य का साथ पूरी तरह से मिलेगा। आप आज चुतर बुद्धि और व्यवहारिक ज्ञान से सफलता की ऊंचाई को छूएंगेो। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। आप पिता और चाचा से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जो जातक इंटरव्यू के लिए जा रहे है उनका प्रदर्शन बेहतर होगा और सफलता प्राप्त कर सकते हे। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई प्रसन्नतादायक खबर भी मिलेगी।​ आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

कन्या राशि :-

आज मंगलवार का दिन उलझन और परेशानी के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे आप अंधेरे से रोशनी की ओर निकलकर आए हैं। किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा। कोई चाहत पूरी होगी। नौकरी में कोई परेशानी चल रही है तो उसका भी समाधान होगा। आपको आज आर्थिक क्षेत्र में भाग्य सफल बनाएगा। आप कुछ दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके सुझाव और विचारों का सम्मान करेंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजक बीतेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि :-

आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज काफी समय से अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। नौकरी में आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नया करने और सीखने का भी मौका मिलेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा। आपको आज किसी सगे संबंधी से सहयोग भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा। संतान की सफलता से मन आज आनंदित होगा। दिन का दूसरा भाग आपको सुख साधन प्रदान करने वाला रहेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि :-

के लिए दोपहर के बाद विशेष रूप से मंगलकारी रहेगा। ऐसे मं आपको आज कोई भी काम संयम से करना चाहिए। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से आपको आपको सलाह लेनी चाहिए। आपको आज बैंकिंग और तकनीकी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम मे आपको अच्छी डील मिल सकता है। वैसे आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि का योग बना है। आपको आज कोई भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर और मिश्री का भोग लगाएं।

धनु राशि:-

आज मंगलवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। लेकिन आपके लिए बेहतर होगी कि आप आज महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी हो सकता है जिससे आपका मूड खराब होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी मिलेगी। किसी पड़ोसी से आपको आज सहयोग मिलेगा। जिन जातको के काम का संबंध विदेश से है उनको आज कुछ अच्छा मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे भाग में आज सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए और किसी से वाद विवाद में उलझने से भी बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

मकर राशि :-

आज मंगलवार का दिन शिक्षा और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज दिन के दूसरे भाग में कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी कई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। कोई बड़ी चाहत भी आज आपकी पूरी होगा। कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बनेगा। आपको सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखद होगा। जबकि लव लाइफ के मामले में दिन का दूसरा भा बेहतर होगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना लाभदायक होगा।

कुभ राशि :-

आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा होगा। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम आपका आज पूरा हो सकता है। बिजनेस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंग। विरोधी आज शांत रहेंगे। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो लोग आपका फायदा उठा सकते है। आप रुचिकर भोजन का भी आनंद ले पाएंगेो। तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमी से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि :-

आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में भाग्य का विशेष सपोर्ट मिल रहा है। आपका आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। कोई मित्र या संबधी आज आपकी मदद करेगा। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष आपको आज संतुलित रहेगा। आप अपने खर्च को कंट्रोल कर पाएंग। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और आप रोमांटिक समय बिता पाएंगे। कोई उपहार और सम्मान भी आज मिल सकता है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आज गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

Related Post