Latest News

वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

Neemuch headlines January 24, 2026, 8:21 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन लाभ के साथ खर्च में वृद्धि वाला रहेगा। आपकी राशि से आज द्वादश भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपका मन आज उलझन में रहेगा। मंगल जो राशि स्वामी हैं वह अनुकूल स्थिति में हैं जिससे आपकी कमाई तो बनी रहेगी लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिक सजग होकर काम करना होगा। कुछ उलझनों के बाद आपका काम आज बन सकता है। आर्थिक लेन देन के मामले में आज आपको सतर्क रहना चाहिए। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आज आपको फायदा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बन रहेगा लेकिन किसी कारण से दूरी का अहसास भी हो सकता है। आज नींद भी आपको देर से आ सकती है। संतान की वजह से आज कुछ चिंता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सर्दी जुकाम और कफ जनित समस्या हो सकती है। आज मेष राशि के जातको का भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा, आपको आज उपाय के तौर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि :-

आज शनिवार का दिन सुखद और रोमांटिक रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि ग्यारहवें भाव में होने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी अप्रत्याशि़त स्रोत से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। जो लोग वस्त्र और शौक श्रृंगार और उपहार संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा ह सकता है। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको साथी सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आप अपने लिए गैजेट्स और शौक की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सांजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बन सकता है। माता से आपको स्नेह प्राप्त होगा। ससुराल के संबंधियों से भी आज आपका तालमेल बना रहेगा। सेहत के मामले मं दिन कुल मिलाकर अच्छा है लेकिन शुगर संबंधी जिनको समस्या है उनको खानपान और परहेज का ध्यान रखना चाहिए। आज मेष राशि के जातको का भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा, आज आपको दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए पीपल को जल देना चाहिए।

मिथुन राशि :-

आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप आज अपनी कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। कुछ मानसिक द्वंद भी बना रहेगा और आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। वैसे आपको आज कार्यक्षेत्र में साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलो में आपका संयम से चलना होगा कुछ अनचाहे खर्च भी आज हो सकते हैं। घर परिवार के मामले में दिन आपका अच्छा है। आपको परिवार के साथ सुखद और अनुकूल समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। दिन के आरंभ से ही आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या से परेशानी हो सकती है। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि :-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ ऐसे काम भी करने होंगे जो आप दिल से नहीं चाहते हैं। नौकरी में आपको किसी साथी सहकर्मी की वजह से चिंता हो सकती है। आपको आज दूसरों के मामलो में हस्तक्षेप करने से बचन चाहिए साथ ही बिना मांगे किसी की मदद के लिए आगे नहीं आना चाहिए नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप अपनी शौक और मनोरंजन पर धन खर्च कर पाएंगे। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सेहत के मामले में आपना ध्यान रखें, आपको आज कफ जनित समस्या होने की आशंका है। आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिहं राशि:-

आज सहस और लगनशीलता से कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। नौकरी में आप आज अपने विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे। आपको आज वरिष्ठ लोगों के सहयोग और समर्थन का लाभ मिलेगा। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं आज उनको कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका खर्चीला रहेगा। अचानक बनने वाली कुछ स्थितियों की वजह से भी आपको आज धन खर्च करना होगा। आपको आज घरेलू जरूरतौं और यात्रा पर भी धन खर्च करना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपके आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज सुखद और मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। पड़ोसियों से आपको आज वाद विवाद में उलझन से बचन होगा नहीं तो आपकी परेशानी बढ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है, लेकिन आपको एहतियात के तौर पर दिनचर्या और खान पान का ध्यान रखना चाहिए, जिन जातकों को हृदय रोग की समस्या है उनको आज अपना विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।​ आज भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर पीपल को जल देना चाहिए।

कन्या राशि:-

आज शनिवार का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग से शुभ लाभदायक रहने वाला है। आप अपना काम आज समझदारी से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों के साथ ही साथ आज आप विरोधियों से भी सहयोग प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आज अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी राशि में आज सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। आपके घर में आज किसी शुभ आयोजन का भी संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमनी की योजना बना सकते हैं। बच्चों की ओर आपका मन प्रसन्न होगा। सेहत का आपको ध्यान रखना चाहिए, नस नाड़ी से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। कफ जनित समस्या होने की भी आशंका है। आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आप आज उपाय के तौर पर विष्णु चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

तुला राशि :-

आज शनिवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित भी आज आपकी मदद कर सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का भी फायदा मिलेगा। आपके खर्च में आज वृद्धि होगी। इसलिए अपने खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आपके लिए भाग्य आज विदेश से भी लाभ का संयोग बना रहा है। आपका कोई घरेलू काम आज पूरा हो सकता है जो काफी समय से अटका हुआ है। किसी मित्र या मेहमान के आगमन का भी संयोग बनता दिख रहा। आज शाम का समय आपका मनोरंजक और सुखद बीतेगा। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखिए जोखिम वाले काम से बचिए, आपके लिए यह भी सलाह है कि आज तैलीय मसालेदार और बाहरी खानपान से परहेज रखें। आज भाग्य आपका 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर काले कुत्ते को रोटी देना चाहिए।

वृश्चिक राशि :-

आज शनिवार का दिन कई मामलो में अनुकूल रहेगा। आज राशि स्वामी मंगल की शुभ स्थिति का आपको फायदा मिलेगा। आप आज जोखिम लेकर भी कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आज आपको अधिकारीवर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप आज अपने पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के काम में आज शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। और आपको आज पूर्व कें किए गए काम का भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आप आज छोटे भाई बहनों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। सेहत के मामले मे दिन अच्छा है लेकिन आज आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए, अति उत्साह में आज चोट लगने की आशंका रहेगी। आज भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए

धनु राशि :-

आज शनिवार दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको दिन के पहले भाग में अपने जरूरी काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में अचानक कुछ काम आ जाने से आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होग, कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। वैसे आप आज गुरु की शुभ दृष्टि की वजह से संयम और समझदारी से स्थिति को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलो में आज का दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। वैसे आज घर के बड़ों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे भाग में कहीं घूमने या रोमांटिक समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको आज ध्यान रखना होगा। आप आज पीठ और कमर में दर्द महसूस कर सकते हे। पित्त संबंधी समस्या होने की भी आशंका है इसलिए तैलीय भोजन के प्रयोग में कमी लाना चाहिए।​ आज भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर जरूरतमंद लोगो कौ अन्न का दान देना चाहिए।

मकर राशि :-

आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल और लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ दिला सकता है। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किराना कारोबार और लोहे के व्यापार में आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हें कि आपको आज व्यवहारकुशलता और वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा। आप अपनी रचनात्मक क्षमता का भी आज लाभ ले पाएंगे। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा क्योंकि आज आप लुभावने डील के चक्कर में बजट से बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को सुचारू बना पाएंगे। आपको आज पिता की ओर से भी सहयोग मिलेगा। संतान के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आप आज दिन भर उत्साहित और ऊर्जाबान बने रहेंगे। आप रुचिकर खान पान का भी आनंद ले सकते हें। आज भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

कुंभ राशि :-

आज का दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आप तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में आज अधिकारीवर्ग से सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आप दिन के दूसरे भाग में आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। कुछ अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से भी आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और यात्रा पर भी आज धन खर्च हो सकता है। फैमिली लाइफ में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखे किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों के साथ लेनदेन में आपको सतर्क रहना होगा। सेहत के मामले में सितारे बताते हैं कि आपको आज खानपान में ध्यान रखना होगा, अपच और अजीर्ण की समस्या हो सकती है।​ आज भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना आज शुभ रहेगा।

मीन राशि :-

आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा आप चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ ले पाएंगे। शिक्षा और शिक्षण के काम में आज आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए भाग्य आज एक से अधिक स्रोत से लाभ का संयोग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी नई योजना और तकनीक का लाभ उठा पाएंगे। आपको आज बिजनेस में दिन के दूसरे भाग में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। होटल और खानपान के काम से जुड़े हुए जातकों की कमाई विशेष रूप से होने वाली है। आपको आज प्रबंधन के काम में भी लाभ मिलेगा। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आज रुचि बनी रहेगी। फैमिली लाइफ में आपको पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। आपको आज सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, मानसिक तनाव से बचें, और योग ध्यान करें। आज भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

Related Post