मेष साप्ताहिक राशिफल : -
विवेक से काम ले टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए सप्ताह पारिवारिक उलझनों से भरा रहने वाला है। जिस वजह से आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आपकी जितनी आय रहेगी उससे अधिक आपके खर्चे रहेंगे। आपके लिए इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। पुराने इष्ट-मित्रों से भेंट मुलाकात होने के योग हैं। सप्ताहांत में बढ़ता हुआ जनसंपर्क आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसी के माध्यम से अच्छी आमदनी के अवसर बनेंगे। धैर्य और विवेक से काम लेना आवश्यक रहेगा।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल : -
सेहत का रखें ख्याल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह सेहत के मामले में प्रतिकूल रहने वाला है। इसलिए कोशिश करें की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। यह समय आपके धैर्य और सहनशक्ति की परीक्षा ले सकता है। कार्य योजनाएं पूरी तरह अपेक्षा के अनुरूप नहीं चलेंगी। फिर भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। इस सप्ताह अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और प्रयास जारी रखें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सौम्यता और ज्ञान से भरा रहने वाला है। दूसरों की अनावश्यक बातों या आलोचनाओं पर ध्यान न देकर अपने टारगेट पर ध्यान रखें। व्यापारियों के वर्ग के लोगों के लिए यह सप्ताह नई उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। । प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी प्रिय से उपहार मिलने की भी संभावना है। यात्रा पर अगर जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपने देवता को ही याद करके निकलें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल : -
परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप स्वयं को अधिक संतुलित महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाना होगा। रविवार को निजी और भावनात्मक क्षेत्र में कुछ निराशा मिल सकती है। संयम और समझदारी से परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी।
सिंह साप्ताहिक राशिफल : -
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह घर परिवार के मामले में बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। आज अधिकांश लोग आपके आसपास प्रसन्न दिखाई देंगे। आपको सलाह है कि प्रेम के इजहार में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि हो सकता है जिसे आप प्रेम समझ रहे हों, वह केवल आकर्षण हो। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, जिससे मन को राहत मिलेगी। विवेकपूर्ण निर्णय आपको आगे लाभ दिलाएंगे।
कन्या साप्ताहिक राशिफल : -
सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च करेंगे टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च बढ़ सकता है। लेकिन, साथ ही दूर दराज या विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग भी हैं। पुराने विवाद इस हफ्ते सुलझ जाएंगे और आपको रोग आदि से राहत मिलेगी। किसी श्रेष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सहायता से बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। यह सप्ताह आपके धीरे-धीरे स्थिरता और संतोष लेकर आएगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल : -
समय अनुकूल रहेगा टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोग इस हफ्ते अपनी नई योजनाओं पूरा करेंगे। यही योजनाओं आपको आने वाले दिनों में भरपूर लाभ देंगी। लव लाइफ को देखें तो आपको आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। सप्ताह मनोरंजन से भरा रहेगा और आप मौज-मस्ती तथा खेल संबंधी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम करने के लिए समय अनुकूल और संतोषजनक रहेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-
प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सप्ताह कार्य व्यवहार में सुधार होने से उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की संभावना है। साहित्य और संगीत में रुचि आपको मानसिक आनंद और लाभ दोनों दे सकती है। अगर आप नई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस हफ्ते आप उसकी शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। इसलिए आपको सलाह है कि धैर्य रखें और दूसरों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की आदत को बदलें।
धनु साप्ताहिक राशिफल :-
खुद को एक सीमित दायरे में रखें टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है आपको सलाह है कि खुद को एक सीमित दायरे में रखें। अनावश्यक जोखिम न लें। सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। इस हफ्ते अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। शरीर में परिवर्तन या असुविधा के संकेत मिल सकते हैं, इसलिए सावधानी आवश्यक है।
मकर साप्ताहिक राशिफल :-
संयम और संतुलन बनाकर रखें टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों के इस हफ्ते अपने बजट का विशेष ख्याल रखना होगा। आपके खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं। जिस वजह से मन में असंतोष और बेचैनी रहने वाली है। व्यवहार में आक्रामकता बढ़ने की संभावना है, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टे-मीठे अनुभव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको सलाह है कि इस हफ्ते संयम और संतुलन को बनाकर रखें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल : -
अनुभव से जानकारी प्राप्त होगी टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों को इस हफ्ते मर्यादा और संयम का विशेष ध्यान रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सहयोगियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपको अपनी समझ और अनुभव से जानकारी प्राप्त होगी। संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल :-
स्नेह से संबंध और अधिक मजबूत होंगे टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। इस हफ्ते आपका ध्यान मुख्य रूप से करियर और स्वास्थ्य पर रहेगा। परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियों का संचार होगा। आपको सलाह है कि इस हफ्ते धन के अनावश्यक अपव्यय से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और उसे यह एहसास न होने दें कि आप उसके बारे में नहीं सोचते। समझदारी और स्नेह से संबंध और अधिक मजबूत होंगे।