मेष राशि:-
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपका काम आज सही चलेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। राशि से दसवें भाव मं चंद्रमा का गोचर होगा जो आपको अपनी योजनाओं को कामयाब बनाने में सहायक रहेगा। आपको कल किसी मित्र की मदद से भी फायदा हो सकता है। आप दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंग। आपको आज परिवार के साथ यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभ के साथ खर्च लेकर भी आएगा। लेकिन खर्च जरूरी और आपके सुख में वृद्धि करने वाले होंगे। आपको आपको पिता और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है वह परहेज का विशेष ध्यान रखें। आज मेष राशि का भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि:-
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आप ओज भाग्यशाली रहेंगे। प्रेमी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान कर सकते है। आपको कल गिफ्ट और अप्रत्याशित लाभ मिलने का भी योग बना बना हुआ है। प्रॉपर्टी और कोट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलने वाला है। लव लाइफ में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। धर्म कर्म के काम भी आज आपके हाथों हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में वृद्धि होगी। आज मेष राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर किन्नरों को दान देना चाहिेए।
मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी और सम्मान भी पाएंगे। नौकरी में अधिकारी से आपको सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की खुशी भी होगी। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल पाएगा। आप आज नौकरी की तलाश में सकारात्मक खबर मिलेगी। कोई मित्र या पूर्व परिचित आपकी मदद कर सकता है। पूर्व में किए किसी काम का आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। कमाई होगी और आप सुख साधन भी पाएंगे। आपको आज दीर्घकालीन निवेश का भी फायदा मिलेगा। लेकिन विरोधियों से आपको आज सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन अच्छा है,जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे। आज मिथुन राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको श्रीगणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए और गणेशजी को इलायची अर्पित करना चाहिए।
कर्क राशि:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामलों से आज दूर रहे। आपसे जलने वाले लोग आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में हैं इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। अगर आप कोई आर्थिक लेनदेन करने जा रहे हैं तो सतर्कता से सभी चीजों की जांच कर लें तभी फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगी लेकिन मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाएं। कफ और सिर दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज वाणी को संयमित रखें नहीं तो किसी करीबी से कहासुनी हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा, लेकिन टोका टाकी करने से बचे। आज कर्क राशि का भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर मूंग दाल का दान करना चाहिए।
सिंह राशि :-
आज का दिन अनुकूल और शुभ रहेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। धातु के कारोबार में आज के दिन सिंह राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा, कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे। यात्रा के दौरान आपको आज सतर्क रहना चाहिए और जोखिम लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग और लाभ मिल पाएगा। प्रेम संबंध आपके आज प्रगाढ़ होंगे। आज सिंह राशि का भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि :-
आज का दिन एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हें कि आज आपको अपनी प्रबंधन क्षमता और मृदु वाली का भी फायदा मिलेगा। आप अपनी बातों से आज विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में आज आपको कमाई का विशेष मौका मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए लाभ का विशेष संयोग बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो उसका भी निदान होगा। संतान संबंधी मामलों में आज थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, चिंतित होने की जरूरत नहीं है। संतुलित आहार लेना फायदेमंद होगा। आज कन्या राशि का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। किसी बात को लेकर अनावश्यक चिंता परेशानी बनी रह सकती है। नौकरी में आज कुछ नई जिम्मेदारी आने से आपका मन परेशान हो सकता है। आज कुछ सहकर्मी आपकी सफलता से मन ही मन जलेंगे इसलिए आपको संयम से काम लेना होगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। कुछ अनचाहे और गैर जरूर खर्च भी होंगे। संतान संबंधी विषयो को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। किसी सगे संबंधी के व्यवहार और बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपका पैसा फंसा है तो मिलने में आज दिक्कत आएगी। आज की अच्छी बात है कि आपको आज जीवनसाथी से सपोर्ट और सहयोग मिलेगा। जिन जातको को घुटनों में परेशानी है उनकी समस्या बढ सकती है। मौसम का ध्यान रखते हुए आहार विहार अपनाएं नहीं तो परेशानी होगी। आज तुला राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आप आज उपाय के तौर पर शिवजी का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आपको पिता और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले मे आज आपको सफलता मिलेगी। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी होगी। कहीं से आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। स्वास्थ्य आपका अनुकूल रहेगा लेकिन जिन जातको को बीपी और शुगर की समस्या है उनको आज अपना पूरा ध्यान रखना होगा। संतुलित आहार लें। आज वृश्चिक राशि का भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि :-
आज बुधवार का दिन शुभ लाभदायक रहेगैा। आपको आज एक से अधिक स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। कोई लाभदायक मौका भी आपको प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आज सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार और दोस्तों पर भी धन खर्च करेंगे। कुछ सामाजिक व्यवहार की वजह से भी आपका धन खर्च होने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। महिलाओं को ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। यात्रा संबंधी योजना भी आज बन सकती है। आज धनु राशि का भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको उपाय के तौर पर पंचाक्षरी मंत्र के साथ शिवजी का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि:-
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। पूर्व में किया हुआ काम आज आपको सम्मान और लाभ दिलाएगा। नौकरी में आपका दिन आज सकारात्मक और अनुकूल बीतेगा। आप कोई नया काम या नई योजना भी शुरू कर सकते हें। अधिकारी वर्ग से आपकी नजदीकी बढेगी और सहयोग पाएंगे। कोई लाभदायक सूचना भी आपको आज मिलने वाली है। सितारे बताते हें कि आपको आज सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, किसी मित्र के साथ आप कहीं घूमने अथवा पार्टी का प्लान कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा और आपस में उपहार का लेनदेन हो सकता है। सेहत के मामले में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही है तो इसमें सुधार होगा। आज मकर राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
कुंभ राशि :-
आज बुधवार का दिन बुद्धि और संयम से सफलता पाने का रहेगा। आपको उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। नौकरी में आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई चाहत आपकी पूरी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। लेकिन दिन शाम में आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है जिससे आपको संभलकर चलना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम लेने से बचे। तामसिक भोजन से आपको बचना होगा। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। लव लाइफ में आज वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो आपकी कोई बात प्रेमी को बुरी लग सकती है। संतान की ओर से आपको चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आज कुंभ राशि का भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको आज उपाय के तौर पर भगवान गणेश को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
मीन राशि :-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मानसिक उलझन की वजह से आज काम में बाधा आने की आशंका है। आपका कोई काम आज अटक सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी भावना और योजनाओं को गुप्त ही रखें लोग मदद नहीं आपका मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नई जिम्मेदारी आने से आप थकान और तनाव महसूस करेंगेो। ज्वेलरी, वस्त्र और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों की आज कमाई हो सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। धार्मिक विषयो में मन लगेगा। आपको आज मांसपेशियों और हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। आज कुंभ राशि का भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज आपको दिन को अनुकूल बनाए रखने के लिए श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए, जरूरतमंदों को अन्न का दान दे सकते हैं।