भोपाल। लाड़ली बहना योजना: 1.26 करोड़ लाभार्थियों के लिए अपडेट, इस दिन जारी होगी 31वीं किस्त! फिर खाते में आएंगे 1500 रूपए Ladli behna Yojana 2025 :लाड़ली बहना योजना की प्रदेश की 1 करोड़ से ज्यादा बहनों का अगली किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
खबर है कि मोहन सरकार इसी हफ्ते योजना की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 31वीं किस्त के 1500 रूपए जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9 दिसंबर को छतरपुर जिले के राजनगर से सीएम मोहन यादव किस्त जारी कर सकते है।हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले 12 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी से लाड़ली बहनों के खाते में 30वीं किस्त (1250+250= 1500 रू) के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए थे। इस योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी, तब से अक्टूबर 2025 तक बैंक खातों में 44 हजार 917 करोड़ 92 लाख रू का अंतरण कर चुके हैं।