नीमच जिला कांग्रेस आज करेगी युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारीयो का स्वागत

Neemuch headlines November 16, 2025, 8:36 am Technology

नीमच। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संपन्न युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नीमच जिले में निर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आज जिला कांग्रेस नीमच द्वारा स्वागत किया जाएगा। ज्ञातव्य है की कांग्रेस की युवा इकाई युवा कॉंग्रेस में पद हेतु संगठन में सदस्य बना कर मतदान करने की परम्परा है। इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं नीचे की इकाई निर्वाचित होकर मिले मत अनुसार पद प्राप्त होता है।

नीमच जिले में इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस से पदाधिकारी का निर्वाचन हुआ है इन्हीं सभी निर्वाचित युवा पदाधिकारियों का आज जिला कांग्रेस कार्यालय में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दोपहर 12:15 बजे स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू,पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल एवं अन्य सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने दी ।

Related Post