सिंगोली। नीमच से सिंगोली तिलस्वा महादेव मध्य प्रदेश की सीमा तक 219 करोड़ की लागत से बनने वाले नीमच सिंगोली सड़क मार्ग का शनिवार को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय तिलस्वां चौराहे पर विधायक ओम प्रकाश सखलेचा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोप्चार के साथ शुभारंभ किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सरवानिया नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़ , मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक सखलेचा ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी नगर के विकास के लिए सड़क मार्ग महत्वपूर्व होता है।
नीमच सिंगोली सड़क मार्ग बनने के बाद क्षेत्र का औद्योगिक विकास भी तेजी से होगा। आगामी 2 - 3 महीनों में माखनगंज - धोगवां सड़क मार्ग का भी निर्माण करवाने जा रहे हैं जिससे सिंगोली का आवागमन तेजी से बढ़ेगा और यहां के व्यापार व्यवसाय को गति मिलेगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मेहता ने किया और अंत में आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया।