Latest News

ग्राम बामनिया में विधायक परिहार ने किया 15 वा वित्तीय, 5 वा वित्तीय मनरेगा निधि के अंतर्गत 1 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 15 लाख के डोम का भूमिपूजन

Neemuch headlines November 8, 2025, 7:35 pm Technology

नीमच । ग्राम पंचायत बामनिया में एक करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का विधायक दिलीप सिंह परिहार ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के ग्राम बामनिया में 15 वा वित्तीय, 5 वा वित्तीय मनरेगा निधि के अंतर्गत 1 करोड़ 18 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 15 लाख के डोम का भूमि पूजन किया कुल 1 करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों का विधायक दिलीप सिंह परिहार लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। परिहार ने कहा कि हम नीमच विधानसभा के पूर्ण विकास एवं प्रगति हेतु पूर्णतः संकल्पित हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हमारा नीमच लगातार विकास करे, लगातार उन्नति के नये शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही हम सबका साझा प्रयास है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री धनसिंह जी कैथवास, जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह जी सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, मेहर सिंह जाट, कृष्णा शर्मा, मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़, जगदीश परमार, सरपंच श्रीमती गोपाल बाई पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पप्पू पाटीदार, सत्यनाराय राठौर, महेश गुर्जर, ईश्वर सिंह राठौड़, शुभम शर्मा, नवीन खारोल, रजनीश शर्मा, अनिल राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Post