Latest News

नशे में एएसआई ने बाइक चालकों को रौंदा, एक की मौत, 2 बच्चे सहित चार गंभीर घायल

Neemuch headlines November 7, 2025, 11:47 pm Technology

नीमच। नीमच बायपास से भरभडिया फंटे के पास शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वही दो बच्चों सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जावद थाने में पदस्थ एएसआई मनोज यादव ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक चालकों को बुरी तरह से रौंद दिया। एएसआई यादव की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 1 की मौत की खबर है, वहीं 2 बच्चे सहित चार लोगो के गंभीर घायल होने की सूचना मिली।

पुलिसकर्मी की कार में शराब की बोतल और गिलास भी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एएसआई ने भयंकर शराब पी रखी थी। बताया जा रहा है कि सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव जावद थाने में पदस्थ है।

हालांकि इस घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है।

Related Post