देश के दिल में बसा मध्य प्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है, 1 नवंबर 1956 को गठित मध्य प्रदेश ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक के सफर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं, मध्य प्रदेश न केवल भारत के हृदय में स्थित है, बल्कि देश के विकास मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे देश से बधाई और शुभकामनायें मिल रहीं हैं , देश के राजनेता मध्य प्रदेश को बधाई और शुभकामनायें दे रहे हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, बीते सात दशकों में मध्य प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कभी “बीमारू” कहे जाने वाले इस राज्य ने आज कृषि, सिंचाई, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
हमारा मध्य प्रदेश आज देश का “फूड बास्केट” कहलाता है, जहां अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। “देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश” प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा- गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यहां के प्रतिभाशाली और परिश्रमी लोगों की अमूल्य भूमिका होने वाली है। ISRO अंतरिक्ष में फिर रचेगा इतिहास! 2 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे भारी उपग्रह CMS-03, जानिए क्यों खास है ये सैटेलाइट “सांस्कृतिक विरासत की भूमि मध्य प्रदेश” गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- सांस्कृतिक विरासत की भूमि मध्य प्रदेश वासियों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध इतिहास को समेटे यह प्रदेश आज जन कल्याण, स्वच्छता और संपन्नता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ईश्वर से प्रदेश वासियों की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ। “बाबा महाकाल एवं नर्मदा मैया की पुण्यभूमि मध्य प्रदेश” केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा – सांस्कृतिक केंद्रों, आध्यात्मिक विरासतों और प्राकृतिक सौन्दर्य की भूमि, भारत का ह्रदय स्थल, बाबा महाकाल एवं नर्मदा मैया की पुण्यभूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों हार्दिक शुभकामनाए देता हूँ।।
अपनी अनूठी संस्कृति, वैभवशाली विरासत और विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए मध्य प्रदेश निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। “70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा” मध्य प्रदेश एक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मध्य प्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है। आइए, हम सब एकजुट होकर “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। “मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है” भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुभकामनायें देते हुए लिख- सुख का दाता सबका साथी, सुख का यह संदेश है। मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्य प्रदेश है। कला, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, ज्ञान और प्राचीन धरोहरों की पावन भूमि, भारत के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले मध्य प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। देश के हृदय में बसा हमारा यह प्रदेश जन-जन की आकांक्षाओं को आगे रखकर आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रहा है।