Latest News

नीमच जिले में पिछले 24 घंटों में 56.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Neemuch headlines October 28, 2025, 7:34 pm Technology

नीमच । नीमच जिले में 28 अक्‍टूबर को प्रात:8 बजे की स्थिति में पिछले 24 घण्‍टों में औसत 56.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 20 मि.मी., जावद में 65 मि.मी., मनासा में 70 मि.मी. एवं सिंगोली में 70.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में चालू वर्षाकाल में एक जून को अब तक 1241.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। नीमच में 1164.5, जावद में 1216 मि.मी., मनासा में 1087 मि.मी. एवं सिंगोली में 1499.9 मि.मी. वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 1050.6 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। नीमच में 918 मि.मी., जावद में 1165 मि.मी. एवं मनासा में गत वर्ष 969 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Post