Latest News

भोपाल: हुजूर में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’, मंत्री चैतन्य कश्यप और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिलाया स्वदेशी का संकल्प

Neemuch headlines October 25, 2025, 5:03 pm Technology

भोपाल: राजधानी की हुजूर विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत एक ‘विधानसभा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। युवा सदन में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों व्यापारियों ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हस्ताक्षर कर संकल्प पत्र भी भरे। भोपाल: हुजूर में 'आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन', मंत्री चैतन्य कश्यप और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिलाया स्वदेशी का संकल्प स्वदेशी अभियान अब जनांदोलन बन गया है: चैतन्य कश्यप भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान अब पूरे देश के लिए एक जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा, “हर तरफ स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को लेकर एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आम लोग भी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं।” उन्होंने इस अभियान को देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस साल दीपावली का त्योहार प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरी तरह ‘वोकल फॉर लोकल’ को समर्पित रहा। उन्होंने कहा, “पूरे देश ने स्वदेशी सामान के साथ स्वदेशी दीपावली मनाई है। इस बार स्थानीय उत्पादों को जो बल मिला, उससे उनके विक्रेताओं की दीवाली भी शानदार मनी है।” शर्मा ने जोर देकर कहा कि पूरा देश अब आत्मनिर्भरता की उड़ान भरने के लिए तैयार है। “अपने प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर देश स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है।” — रामेश्वर शर्मा, विधायक कांग्रेस के डैमेज कंट्रोल पर कसा तंज इसी कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। कांग्रेस के ‘डैमेज कंट्रोल’ वाले बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस थोड़ी हैं कि कुर्ते फट रहे हों, पजामा फट रहा हो या चप्पल छोड़कर भाग रहे हों। ये भाजपा है, जहां ‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो’ का सिद्धांत है।” उन्होंने भाजपा की कार्यपद्धति का उल्लेख करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को काम देना और वरिष्ठों का सम्मान करना हमारी पहचान है। शर्मा ने कहा, “दीनदयाल जी के सपनों को पूरा करना, मोदी जी के विकसित भारत अभियान में जुटना और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कल्पना को साकार करना ही हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य है।”

Related Post