सिंगोली। दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने सिंगोली नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रातः काल 9 बजे लक्ष्मी पूजा कर नगर में घुमकर सभी से रामा शामी करते हुए नगर एवं क्षेत्र वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। आज के इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर पहुंच कर शुभकामनाएं देते हुए अपने वरिष्ठ नेता से आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के दौरान यहां पर दिगम्बर जैन समाज में चातुर्मास हेतु विराजित माताजी ससंघ के दर्शन किए ओर श्री फल भेंट करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक सखलेचा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया और मुंह मिठा कराया। आज के इस अवसर पर विधायक सखलेचा के साथ जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भूलाल धाकड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन प्रेमचंद जैन निर्मल जैन दिनेश जोशी फुल कुमार मलिक शम्भू सुतार शम्भू तिवारी जीवन बलाई सुनील सोनी कोशल व्यास राजकुमार मेहता विशाल जैन महेश दशोरा केसर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।