मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, बुधवार गुरूवार को फिर बादल बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड

Neemuch headlines October 14, 2025, 4:06 pm Technology

दिवाली से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश से विदा ले ली है और मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से दक्षिण हिस्से में 15-16 अक्टूबर को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में देखने को मिल सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दीपावली के बाद प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। रविवार-सोमवार को इंदौर और राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिन के समय सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पू्र्वानुमान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अब 14° उत्तर/72° पूर्व, कारवार, कलबुर्गी, निज़ामाबाद, कांकेर, क्योंझरगढ़, सागर द्वीप, गुवाहाटी और 28.0° उत्तर/92.5° पूर्व से होकर गुज़र रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, पूरे गोवा, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों, बिहार के शेष हिस्सों, पूरे झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर माध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

पूरे मध्य प्रदेश से मानसून हुआ विदा दिवाली से पहले मध्य प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से विदा हो गया है। जून में खरगोन के रास्ते से प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून रविवार सोमवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के रास्ते से विदा हुआ। सोमवार को सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से मानसून विदा हुआ।इससे पहले उज्जैन, राजगढ़,अशोकनगर ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम भोपाल, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर और उज्जैन से मानसून विदा हो चुका था। इस साल 3 महीने 28 दिन मानसून एक्टिव रहा।आमतौर पर मानसून 6 अक्टूबर तक विदा हो जाता है लेकिन इस बार नए वेदर सिस्टम के बार बार एक्टिव होने से मानसून की वापसी में देरी हुई। इस वर्ष मानसून ने प्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है वैसे 37.3 इंच पानी गिरना था। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। अब तक 123 प्रतिशत बारिश हो चुकी है पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। गुना में सबसे ज्यादा 65.6 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।

ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, बुधवार गुरूवार को फिर बादल बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, बुधवार गुरूवार को फिर बादल बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, बुधवार गुरूवार को फिर बादल बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, बुधवार गुरूवार को फिर बादल बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड

Related Post