नीमच। जिले के मनासा शहर में हल्का में ना लेवु सांवरिया सेठ थारी माया ने... सेठा सेठा में मारो सेठ तो सांवरियो है... जिलों गढ़ चित्तोड़ सांवरा मण्डफियों थाको ठाणो है... मेरी गाड़ी मेरा बंगला सब तेरो सांवरिया सेठ... सांवरिया थारी कृपा रे बादे दुनिया जले तो जलवा दे... गाड़िया गाड़िया और होटला पर नाम लिखियो सांवरिया को..... जैसे सांवलिया सेठ के भजनो पर भक्तों की भीड़ झूम उठी। प्रसिद्ध गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ की महिमा सुनाई।
नगर परिषद मनासा द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव एवं नगर गौरव दिवस पर चौथे दिन प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या का आयोजन हुआ। शर्मा ने जोगणिया माता और मंदिरों की नगरी मनासा पधारों भादवा माई म्हारी नगरी पधारों की प्रस्तुति देकर भजन संध्या की शुरूआत कहा। मनासा पर लिखा मनासा चालो दर्शन पांवो म्हारा बद्रीनारायण भगवान रें.... भजन भी सुनाया। सांवलिया सेठ की संक्षिप्त महिमा सुनाई। भजन में किसके सपने में सांवलिया सेठ आए, सांवलिया सेठ का मंदिर कहां कहां है आखिर भंडारे में इतना रूपया पैसा आता कहां कहां से है यह बताया। विधायक मारू भी अपने आप को नहीं रोक पाएं वह भी भजनों पर झूम उठें। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय (शाहपुरा) के संत श्री चेतन्यराम जी महाराज, विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, अध्यक्ष डॉ, सीमा अजय तिवारी, सीएमओ रविश कादरी, भाजपा जिला मंत्री अश्विन सोनी, उपाध्यक्ष आशीष सारड़ा, दिनदयाल मडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनासा अध्यक्ष श्याम सोनी, पूर्व नप अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, राजेश लढा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंद्रावत, नप उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या मेला सभापति दशरथ खाटवा, प्रवीण जोनवाल, सत्यनारायण लक्षकार, अनुसुईया दिनेश राठौर, बाबूलाल कुशवाह, राजू माली, प्रियंका सचिन राठौर, प्रियंका, हिना बंटी सहगल आदि मंचासीन थे।
गोकुल शर्मा ने उपस्थित भक्तों का आभार माना उन्होने कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा आपका प्यार मिला इतनी बड़ी संख्या में सांवरिया सेठ की महिमा सुनने आए सभी सभी भक्तो का धन्यवाद। गोकुल शर्मा मंच पर आए उससे पहले श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी... भजन पर कलाकारों पर मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। मंच की एंकरिंग साक्षी कियावत ने की। संचालन दिनेश राठौर ने किया। आभार नप उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या ने माना। * मोबाइल की फ्लेश लाईट से स्वागत * जैसे ही गौकुल शर्मा मंच पर पहुंचे उपस्थित भक्तों ने मोबाइल की फ्लेश लाईट जलाकार उनका स्वागत किया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित सहित उपस्थित पार्षदों ने भी स्वागत किया। 7 को स्टार नाईट - दशहरा उत्सव में 7 अक्टूबर को स्टार नाईट का आयोजन होगा। इस दौरान बच्चों का प्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गोलू सबको मनोरंजन करेंगे। सिंगर मुस्कान, दिव्यांश मलखम ग्रुप, आईजीटी कामेडी, विजय परिहार डांस ग्रुप की भी प्रस्तुति होगी।