Latest News

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला नीमच ने डीकेन प्रखंड में निकाली सिंदूर यात्रा किया शस्त्र पूजन

Neemuch headlines October 5, 2025, 9:55 am Technology

रतनगढ़। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने नीमच जिले के डीकेन क्षेत्र में भव्य शक्ति सिंदूर यात्रा निकाली और शस्त्र पूजन भी किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी, जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह, दुर्गा वाहिनी संयोजिका श्रीमती पूजा सोनगरा, सहसंयोजिका सुश्री प्रिया गवाला, रतनगढ़ सिंगोली प्रखंड संयोजक कंवरलाल मीणा, डीकेन खंड संयोजक शिव पाटीदार व अन्य बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मा भारती को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी ने सिंदूर शौर्ययात्रा का महत्व बताते हुए मातृशक्तियों के समक्ष बौद्धिक विचार रखे। इसके पश्चात जिला संयोजिका सुनीता चौधरी जिला सहसंयोजिका उर्वशी रावत शाह ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम के अंत मे खंड संयोजक शिव पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post