नीमच। विहिप मातृशक्तियो द्वारा संघ शताब्दी वर्ष पथ संचलन का स्वागत भारत माता चौराहे पर पुष्प वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम का कार्यभार जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी, जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह ने संभाला। इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी, जिला सहसंयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह, श्रीमती राखी सोनी, जिला बल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती सुनीता बेस, जिला सेवा प्रमुख श्रीमती जया सोनी, श्रीमती नीरजा राजोरा, श्रीमती दीपा ठाकुर, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका सुश्री प्रिया गवाला व अन्य मातृशक्ति उपस्थिति रही।