Latest News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई, कांग्रेस के वरिष्ठ जनों का शाल श्रीफल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

एम डी मंसूरी October 3, 2025, 12:29 pm Technology

झांतला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री,जी की जयंती पर गुरुवार को बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस सिंगोली व नगर कांग्रेस झांतला के संयुक्त तत्वाधान में गांव के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण व गुलाल लगाकर,गांधी जी व शास्त्री जी को याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी व पार्टी की धरोहर,श्री प्रभु लाल शर्मा झांतला एवं श्री भंवरलाल धाकड़ माहूपूरा मोंलकी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर जाकर शाल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की पुरे हिन्दुस्तान में एक मात्र महात्मा गांधी ही एक ऐसे नेता थे।

जिन्होंने बिना ढाल तलवार और खून बहाएं बिना अग्रेंजो को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। गांधी जी चाहते तो वो भी सूट-बूट पहन सकते थे। पर उन्होंने बिना सूट-बूट के एक धोती में ही अहिंसा पूर्वक बिना खून खराबा के अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

गांधी जी का मानना था कि, भारत को, आत्मनिर्भर बनाना चाहिए। देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ईमानदारी की जो मिसाल कायम की उसे देश कभी नहीं भूल पाएगा। जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधीजी मानवता और राजनीति दोनों के लिए अपरिहार्य है।

गांधीजी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई करके अपने आस-पास की दुनिया को बदलने का दृष्टिकोण रखते थे। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश में नहीं जागृति लाने का कार्य किया है। जिला कांग्रेस सचिव एम,डी मंसूरी ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समय गांधीजी भारत में सामाजिक क्रांति की बुनियाद खड़ी कर रहे थे। उस समय भारत की आंतरिक समस्याओं में ऊंच- नीच व छुआछूत इत्यादि समस्याओं की जड़ें बहुत गहरे में जमी हुई थी।

गांधीजी व शास्त्री जी के कार्यों को आज देश ही नहीं पूरा विश्व याद करता है। हमें उनकी दिखाएं आदर्श व विचारों पर चलकर देश को आगे बड़ाना चाहिए।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन, राधेश्याम धाकड़ पूर्व सरपंच डाबड़ा, अजय मेघवंशी ब्लॉक अध्यक्ष अजा,लीला शंकर धाकड़ डाबड़ा मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष अशोक जैन थड़ोद, गोपाल सिंह राजपूत मेंघपुरा, चौहान, चांदमल जैन अमीन मोहम्मद मंसूरी राधेश्याम धाकड़ , प्रकाश चंद्र धाकड़ पूर्व उप सरपंच, मोहम्मद हुसैन मंसूरी, सुगनचंद धाकड़, नरेंद्र छिपा, गोपाल सिंह राजपूत झांतला, कालूलाल मीणा, हीरालाल मेघवंशी, संतोष जैन, नीरज जैन, अशोक जैन, उदय लाल धोबी, लादूलाल मेघवंशी महुपूरा मोंलकी, राधेश्याम बावतिया, आदिल मंसूरी, आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष माणक जैन द्वारा किया गया।

Related Post