हिंदुओं का प्रमुख त्योहार नवरात्रि के समापन विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ हो रह है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। आज ही के भगवान राम की विधि-विधानपुर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जगत पालन हारा भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसके अलावा, मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध करके संपूर्ण जगत को राक्षसों से मुक्ति दिलाई थी। इसलिए यह दिन भक्तों के लिए काफी ज्यादा खास माना जाता है। इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए व्रत भी करते हैं। 9 दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति और उत्सव के बाद जब विजयादशमी आई है। ऐसे में पूरे देश में उल्लास का माहौल छाया हुआ है। यह दिन अच्छाई की जीत और बुराई के अंत का संदेश देता है। इसी कड़ी में देश में अमूमन हर जगह रावन का पुतला दहन किया जाएगा। हालांकि, इस मामले में मध्य प्रदेश का दमोह जिला एक कदम आगे है। यहां रावण दहन तहसील ग्राउंड में दशमी के बजाय एक दिन पहले यानी नवमी पर किया जाता है। शस्त्र पूजन का आयोजन:- इस बार भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तहल मैदानसी में भव्य आयोजन 1 अक्टूबर को नवमी के दिन ही किया गया। इस खास मौके पर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न कोनों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रीरामजी सेवा समिति के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके अलावा, इस खास मौके पर पुलिस लाइन में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल, कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और शहर के आम लोग शामिल हुए। हथियारों का पूजन:- कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों का विधिविधान से पूजन किया गया। इसके साथ ही शक्ति की आराधना भी की गई। पूजा के बाद अफसरों और पुलिसकर्मियों ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने इस मौके पर कहा कि विजयादशमी का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के चलते आज अधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ मिलकर शक्ति की पूजा कर रहे हैं। यह अवसर लोगों को नई ऊर्जा और उत्साह देता है। कलेक्टर ने कही ये बात:- वहीं, कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा कि पुलिस बल हमेशा जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए तत्पर है। शस्त्र पूजन हमें अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। विजयादशमी के इस आयोजन ने पुलिस, प्रशासन और आम नागरिकों एकत्रित हुए। सभी ने इस मौके पर प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की।