Latest News

मोड़ी में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, अफीम फसल की रखवाली के दौरान हुआ हादसा

Neemuch headlines February 28, 2026, 7:09 pm Technology

मोड़ी ।सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोड़ी में एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोड़ी निवासी भारत सिंह पिता करण सिंह राजपूत की खेड़ा रोड स्थित खेत पर बने खुले कुएं में गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि वे ग्राम मोड़ी निवासी गोविंद सिंह सोनीगरा के खेत पर अफीम की लुवनी-चिरनी की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे पास स्थित कुएं में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Post