सिंगोली। प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य अभियान की शुरुआत 01 अक्टूबर से हो रही है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में जिले में सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है जिनके माध्यम से जिले भर में सक्रिय पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा जाएगा साथ ही जिलेभर में पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई मे वर्ष 2026 के लिए शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यालय से नियुक्त प्रभारी एवं सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष तथा संगठन के सभी पदाधिकारी आवश्यक रूप से दिनांक 01 अक्टूबर को अपनी अपनी तहसील में सदस्यता अभियान को प्रभावी तरीके से शुरू करेंगे और कोई भी पत्रकार साथी जो संगठन से जुड़ा हुआ हो वो सूचना से वंचित ना रहे इस हेतु समाचार के माध्यम से पृथक से प्रेसनोट भी जारी किया गया है।
प्रदीप जैन ने बताया कि सभी को एक स्थान पर एकत्रित कर सदस्यता फार्म भरे। ओर जो भी नया पत्रकार साथी अपने संगठन से जुड़ना चाहे उसे स्वागत करते हुए सदस्य बनाएं।
जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी तहसीलों ओर नगर इकाई में सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किए हैं जो इस प्रकार है---
1- नीमच तहसील प्रभारी नगर इकाई अध्यक्ष महेश जैन जिला कार्यकारी अध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी।
2- जीरन तहसील प्रभारी तहसील अध्यक्ष लोकेश पालीवाल, अलखराय पुरोहित।
3- मनासा तहसील प्रभारी तहसील अध्यक्ष हेमन्त शर्मा जिला उपाध्यक्ष संजय व्यास।
4- कुकडेश्वर नगर इकाई नगर अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, कैलाश राठौर।
5- रामपुरा तहसील प्रभारी तहसील अध्यक्ष विनोद धनोतिया, नगर अध्यक्ष अजय विश्वास जोशी।
6- जावद तहसील प्रभारी तहसील अध्यक्ष आशीष बैरागी , जावद नगर प्रभारी दीपेश जोशी, सरवानिया महाराज नगर अध्यक्ष अनिल लक्ष्यकार, नयागांव नगर अध्यक्ष राकेश पुरोहित डिकेन नगर इकाई अशोक व्यास, दडोली संजय नागोरी खोर अठाना कोमलदास बैरागी।
7- सिंगोली तहसील प्रभारी तहसील अध्यक्ष सुरेश साहु जिला उपाध्यक्ष राजेश कोठारी, नगर इकाई अध्यक्ष निरंजन शर्मा।