नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा तथा खनिज विभाग के सहयोग से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना तहत सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को पुलिस, सेना, अर्द्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाने सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण में बालिकाओं को पुलिस, सेना, अर्ध सैनिक बल भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिये विषय ज्ञान प्रति दिन दोपहर 2 बजे से सायं 4.20 तक एवं शारीरिक दक्षता संवर्धन (दौड़ कूद एवं गोलाफेंक) की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा शाम 4.20 से 6 बजे तक करवाई जा रही हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण पुलिस भर्ती में निर्धारित उँचाई वाली पात्र बालिकाये प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकती है। पुलिस मुख्यालय गृह (पुलिस) विभाग मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2025 में 7500 आरक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसमें अधिक से अधिक बालिकायें परीक्षा में सम्मिलित होकर पुलिस आरक्षक की सेवाए प्राप्त कर सकती है। पुलिस भर्ती की तैयारी हेतु आयोजित नि:शुल्क सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
सशक्त वाहिनी प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक सुभाष गवई के मोबाईल न.9977088803 से संपर्क किया जा सकता हैं।