नीमच। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मनासा में उमंग दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसकी थीम थी "उमंग है तो जिंदगी में रंग है" जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य श्याम सुंदर धनेरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उमंग स्वास्थ्य केंद्र से उमंग काउंसलर रूआबजान खान, सिविल हॉस्पिटल, मनासा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को प्राचार्य रामानुज परवाल द्वारा संबोधित किया गया। उमंग दिवस कार्यक्रम अंतर्गत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों के द्वारा चित्रकला, प्रश्न मंच, रोल प्ले एवं खेल गतिविधियों मैं सक्रिय भागीदारी करते हुए उमंग विषय वस्तु का बहुत सराहनीय प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उमंग कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। साथ ही उमंग हेल्पलाइन नंबर, टेली मानस, चैट बोर्ड, उमंग स्वास्थ्य केंद्र संबंधी जानकारी भी बच्चों को सामूहिक रूप से दी गई।
कार्यक्रम प्रत्येक कक्षा से HWM के रूप में नियुक्त छात्र एवं उमंग एंथम से परिचय करवाया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को न केवल गतिविधि करने बल्कि उनसे लिए ज्ञान को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया एवं उमंग कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों को सक्रिय रूप से भागीदारी करने और विषयों महत्वपूर्णता को बताते हुए अपने व्यक्तित्व को कैसे बेहतर बनाएं उसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके पश्चात गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा उमंग कॉर्नर विजिट भी किया गया जिसकी प्रशंसा करते हुए, इसे बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्रों ने बड़ी ही उमंग, उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय के प्राचार्य रामानुज परवाल, उमंग प्रशिक्षित HWA एवं सभी स्टाफ गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रदर्शन राजेंद्र लक्षकार द्वारा किया गया।