स्विमफ्लाय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 2 गोल्ड सहित 5 मैडल जीत वर्ल्ड चैम्पियंशिप के लिए दी दस्तक

Neemuch headlines September 10, 2025, 6:54 pm Technology

विजय जुलूस में विधायक, एसपी व खेलप्रेमियों द्वारा स्वागत।

नीमच। 9 वी लेज़र रन आल इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप, बेगूसराय (बिहार) में नीमच के खिलाड़ियों ने पहली बार भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। मेंटोर प्रभु मुलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कुठारी ने बताया कि नीमच के चार खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक अपने नाम किए, जिनमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं।

पदक विजेताओ में कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल – 2 स्वर्ण पदक,

आरव वीरेंद्र शर्मा – 1 रजत पदक,

सिद्धांत सिंह गोपाल सिंह जादोन – 1 कांस्य पदक,

अश्मी मयंक कटारिया – 1 कांस्य पदक जीते।

ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ पहली ही बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विजयी जुलूस में स्वागत की कड़ी में विधायक दिलीप सिंह परिहार, एस पी अंकित जायसवाल से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुँचा, जहाँ आम नागरिकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से ढोल धमाके, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी कर सभी खिलाड़ियो कोचेस का जोरदार अभिनंदन किया।

मॉडर्न पेन्टाथलॉन के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया एवं सह-सचिव मयंक कटारिया ने कहा कि यह उपलब्धि साहसिक खेलों के क्षेत्र में नीमच का नाम रोशन करने वाली है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से आए खिलाड़ियों में नीमच की टीम ने अलग ही पहचान बनाई। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोचेस का विशेष योगदान रहा। जिसमे समीर सिंह जादोन, नीलेश घावरी, आयुष गोड , सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार ने दिन में 5-6 घंटे तक लगातार अभ्यास करवाया, जिसकी बदौलत खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुँचे।

Related Post