मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मल्हारगढ़ आने की तैयारी जोर-जोर से कलेक्टर एसपी सहित इन्होंने किया दौरा

निखिल सोनी September 9, 2025, 2:02 pm Technology

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी मल्हारगढ़ आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मल्हारगढ़ कॉलेज मैदान पहुंचकर प्रस्तावित सभा स्थल का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा, पार्किंग, मंच निर्माण व आमजन की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में सभा में शामिल होने का आह्वान किया। मल्हारगढ़ में होने वाली यह सभा जिले की राजनीति और विकास योजनाओं को लेकर अहम मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, भाजपा महामंत्री मनीष चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कछावा, अनिल यति सहित पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post