वृत्ति महिलाओं के वृत (उपवास) पूर्ण होने पर, निकाली भव्य शोभायात्रा

भगत माँगरिया September 7, 2025, 8:58 am Technology

चीताखेड़ा। स्थानीय रेगर समाज की वृत्ति महिलाओं द्वारा विगत 14 सालों से वेकुंड चौदस तिथि को वृत किए जा रहे थे, वृत पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि में भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन किया गया। जहां सभी वृत्ति महिलाओं एवं समाजजनों ने कथा श्रवण की। शनिवार को समाजजनों द्वारा वृत्ति महिलाओं के वृत पूर्ण होने पर गांव के विभिन्न मार्गों से डीजे साउण्ड एवं ढोल ढमाकों के साथ भव्य स्वागत शौभायात्रा निकाली गई। शौभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करती हुई दोपहर एक बजे बाबा रामदेव धर्मशाला पहुंची। जहां यज्ञ, हवन कर वैकुंठ चतुर्दशी उजमणी की गई। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों का सामुहिक सहभोज का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर लाल आर्य ने दी। बताया कि रेगर समाज की 13 महिलाऐं विगत 14 सालों से वृत ( उपवास) करती आ रही है।जिनके वृत पूर्ण होने पर समाजजनों द्वारा बहुमान शौभायात्रा निकाली गई।

Related Post