हादसे के करीब 4 से 5 घंटे बीत जाने के बाद गोताखोरों की टीम को सफलता हाथ लगी।
रामपुरा। नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय में आज इस वक्त बड़ी घटना हो गई। जब नगर के बड़ा तालाब (दुर्गा सागर तालाब) में शुक्रवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। आज दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवक इस तालाब में नहा रहे थे। और इसी दौरान तैरते समय गोलू पिता नीरज रसानिया (17) वर्ष नाम का बालक तालाब की गहराई में पहुंचते हुए पानी में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशसनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू शुरू किया गया। हादसे के करीब 4 से 5 घंटे बीत जाने के बाद गोताखोरों की टीम को सफलता हाथ लगी। और मृतक बालक गोली के शव को पाने से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार सुबह मृतक का पीएम होगा। और शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।