नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्ग दर्शन में थाना नीमच केण्ट थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 04.09.2025 को उनकी टीम के द्वारा मुखबीर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जवाहर नगर में विनय चंदेल के घर पर दबिश देकर जुआ खेलते विनय पिता वर्दीचंद चंदेल उम्र 48 साल निवासी मकान न 119 जवाहर नगर नीमच, मो. इश्तियाक पिता मकबूल हुसैन उम्र 35 साल निवासी मूलचंद मार्ग नीमच, मनीष पिता कन्हेयालाल राठोर उम्र 35 साल निवासी रामपुरा नाका मनासा, मुश्ताक पिता अहमद हुसैन मकसूदी उम्र 52 साल निवासी मूलचंद मार्ग नीमच, सूरज पिता गणेश ग्वाला उम्र 40 साल निवासी ग्वालटोली, सुरज पिता बाबूलाल हरिजन उम्र 39 साल निवासी राजीव नगर नीमच, मंसूर पिता बुंदु खां उम्र 38 साल निवासी नया बाजार नीमच, साबिर पिता मोहम्मद कुरैशी उम्र 33 साल निवासी मूलचंद मार्ग नीमच, मो. सलीम पिता अब्दुल रजाक उम्र 40 साल निवासी स्कीम नंबर 09 नीमच, नविन पिता मूलचंद कलाल उम्र 47 साल निवासी कृषि मंडी मनासा, आबिद पिता अब्दुल कलाम कुरैशी उम्र 40 साल निवासी ईदगाह नीमच, पवन पिता सुन्दरलाल ग्वाला उम्र 32 साल निवासी कृष्णा तौल कांटा के पास ग्वालटोली नीमच, जमील पिता बादर खां उम्र 40 साल निवासी बंगला नंबर 32 नीमच, निक्की पिता मनोहरलाल यादव उम्र 30 साल निवासी ग्वालटोली नीमच के कब्जे से जुआ रकम 96360 रूपये एवं 52 ताश जप्त कर 13 जुआ एक्ट में अपराध पंजीबद्ध किया गया।