Latest News

आज गुरुवार को मनेगा शानो-शौकत से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वां योमे पैदाईश

भगत मागरिया September 3, 2025, 10:25 pm Technology

चीताखेडा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब स.अ.व.के यौमे विलादत जश्ने ईद मिलादुन्नबी के दो दिवसीय पर्व आज गुरुवार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी अंजुमन कमेटी सदर जहूर शेख, नायाब सदर सलीम मंसूरी ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब स.अ.व.के 1500 वां यौमे पैदाइश ( जन्मोत्सव) जश्ने ईद मिलादुन्नबी दो दिवसीय पर्व के अवसर पर गुरुवार को रात्रि 8 बजे जामा मस्जिद पर मिलाद ए महफिल प्रोग्राम पेश किया जाएगा।

दिवस 5 सितंबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे बस स्टैंड के पास जामा मस्जिद से बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ पूरे शानो-शौकत के साथ जलसे के रूप में प्रारंभ होगा जो निर्धारित मार्ग चैनपुरा चौराहा, सदर बाजार, नीम चौक, माणक चौक, शैख मौहल्ला से गुजरता हुआ पुनः जामा मस्जिद परिसर पर खत्म होगा।

तत्पश्चात ओलमाय हजरात सलातो सलाम पेश कर फातेहा के साथ सभी प्रोग्राम खत्म होंगे। दिवस 4 सितम्बर गुरुवार को रात्रि 8:30 बजे मौलाना सरफराज शाह द्वारा मिलादे पाक पेश की जाएगी।

इस अवसर पर जामा मस्जिद पर रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों एवं फूल पन्नीयों, वंदनवार से जगमगाया गया है।

Related Post