नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 1043.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 829.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 976.5मि.मी., जावद में 1041 मि.मी., सिंगोली में 1266.2 मि.मी. एवं मनासा में 889 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 724 मि.मी.जावद में 927 मि.मी.एवं मनासा में 838 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में एक सितम्बर 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 73.5मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 115 मि.मी, जावद में 67, मनासा में 56 मि.मी एवं सिंगोली में 56.1 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।