Latest News

जिले में अब तक औसत 939 मि.मी. वर्षा दर्ज

Neemuch headlines August 30, 2025, 5:49 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 939 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 811 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 839.5 मि.मी., जावद में 943 मि.मी., सिंगोली में 1158.7 मि.मी. एवं मनासा में 815 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 682 मि.मी.जावद में 926 मि.मी.एवं मनासा में 825 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 30 अगस्‍त 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 8.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 4 मि.मी., जावद में 28 मि.मी., एवं सिंगोली में 1.2 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। एवं मनासा में कोई वर्षा दर्ज नही की गई।

Related Post