Latest News

जिले में अब तक औसत 928.7 मि.मी. वर्षा दर्ज

Neemuch headlines August 27, 2025, 5:28 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 928.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 809 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। नीमच जिले की सामान्‍य औसत वर्षा 812.6 मि.मी. है। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 827.5 मि.मी., जावद में 915 मि.मी., सिंगोली में 1157.5 मि.मी. एवं मनासा में 815 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 690 मि.मी.जावद में 924 मि.मी.एवं मनासा में 823 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 27 अगस्‍त 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 13.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 15 मि.मी., जावद में 1 मि.मी., मनासा में 30 मि.मी एवं सिंगोली में 9 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।

Related Post