Latest News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पूण्य तिथि तो पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती मनाई

प्रदीप जैन August 17, 2025, 11:06 am Technology

सिंगोली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनांक 16 अगस्त को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भारत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पूण्य तिथि तथा अपने वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों लाड़ले नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन करते हुए उन्हें याद किया।

माल्यार्पण के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने बताया कि पार्टी के दोनों संस्थापक नेताओं की कड़ी मेहनत से आज हमारी पार्टी विश्व में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन पाई है। इनके बताएं हुए मार्ग पर चलकर हमें पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है।

आज के इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा केसर सिंह दिनेश जोशी जीवन बलाई विकास सेन प्रशांत पालीवाल प्रशांत मलिक शम्भू सुतार कैलाश धाकड़ महेश दशोरा शिवलाल धाकड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post