मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिंगोली में निकली विशाल तिरंगा रेली, विधायक सखलेचा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल।

प्रदीप जैन August 14, 2025, 4:56 pm Technology

सिंगोली। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान जन जन का अभियान बनते हुए पुरे देश में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत वातावरण बना रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सिंगोली नगर में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रेली निकाली गई जो प्रातः 9 बजे स्थानीय बजरंग व्यायामशाला परिसर से आरंभ हुई ओर डीजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोटा रोड़ स्थित पद्मावती सामुदायिक भवन पहुंची जहां रेली को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि आज हमारा देश पुरे विश्व में अग्रणी देशों की गिनती में आ गया है और बहुत तेजी से आगे बढ़ते हुए आत्म निर्भर होता जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रेली में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शम्भू लाल धाकड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन प्रेमचंद जैन निर्मल जैन दिलीप जैन प्रशांत मलिक प्रशांत पालीवाल राकेश जोशी दिनेश जोशी राजकुमार मेहता कोशल व्यास सहित अनेक सरपंच एवं पार्षद उपस्थित थे। रेली में सभी लोग राष्ट्र भक्ति गीतों पर नाचते झुमते हुए चल रहे थे। सेल्फी पांइट पर सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया :- सामुदायिक भवन पर बने सेल्फ़ी पाइंट पर विधायक सखलेचा सहित अनेक गणमान्य लोगों ओर स्कुली बच्चों ने सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। नगर में निकली तिरंगा रेली में स्थानीय सभी स्कुलो के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

Related Post