हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर परिषद सरवानिया महाराज ने आमजन को किया जागरूक

आशीष बंग August 12, 2025, 8:33 am Technology

सरवानिया महाराज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव एवं जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नगर परिषद सरवानिया महाराज के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब्दुल रऊफ खान एवं नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन के मार्गदर्शन में नगर सरवानिया महाराज में नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता" अभियान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना और स्वच्छता तथा जल संरक्षण जैसे सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त करना है। सरवानिया महाराज में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्री रूपेंद्र सिंह जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब्दुल रऊफ खान नगर परिषद कर्मचारी एवं आम जनता नागरिक उपस्थिति हुए हैं यह स्पष्ट होता है कि यह अभियान समाज में एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Post