मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनासा नगर द्वारा सामाजिक समरसता के पर्व रक्षाबंधन उत्सव के निमित्त मनासा का उत्सव शाखा मैदान पर स्वयंसेवको ने सभी को रक्षासूत्र बांधकर मनाया,, तत्पश्चात नगर की चारों सेवा बस्ती परोत पिपलिया, कमलानेहरू कॉलोनी, जोगणिया माता मंदिर, पुलिस कॉलोनी के पास स्थित सेवा बस्तियों में संघ के स्वयंसेवकों ने पहुंचकर रक्षाबंधन पर्व माताओं, बहनों को रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कर मनाया, संघ के स्वयंसेवक प्रतिवर्ष रक्षाबंधन उत्सव सेवा बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता का उदाहरण देते हुए रक्षाबंधन पर्व मनाते हैं, इस वर्ष संघ विजयादशमी पर 100वर्ष पूर्ण करेगा, संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन में से सामाजिक समरसता विषय पर मुख्य रूप से कार्य कर रहा है जो समरस समाज का निर्माण करेगा।